IMG 20201110 WA0063

सरकार पर भरोसा जताने के लिए वे सदैव जनता के ऋणी रहेंगे : हेमंत सोरेन.

दुमका, शौरभ सिन्हा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : झारखंड के दो विधानसभा सीट दुमका एवं बेरमो के लिए उपचुनाव में महागठबंधन को सफलता मिली है वहीं भाजपा के हाथ खाली रहे हैं।झारखण्ड की जनता ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार की थैली में दोनों सीटों पर जीत दिलाकर शतप्रतिशत समर्थन का मोहर लगा दिया है।लोगों ने रोज़गार और स्थानीय मुद्दों को ही मुद्दा मान कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर पूरी आस्था जताई है।

दुमका विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने 6512 मतों से जीत हासिल की है।झामुमो प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को पराजित किया है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस जीत के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी गठबंधन सरकार पर भरोसे के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट जताया है।दुमका व बेरमो सीट पर जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जनता का धन्यवाद अदा किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि दुमका एवं बेरमो में सरकार पर भरोसा जताने के लिए वे हमेशा झारखण्ड की जनता के ऋणी रहेंगे।सबसे पहले झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को जीत की बधाई देने वालों में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रहे जिन्होंने दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के खिजुरिया स्थित आवास पहुंच कर बसंत सोरेन को जीत की बधाई दी एवं मुंह मीठा किया।

Share via
Share via