Img 20201110 Wa0033

एनडीए के मत भी बढ़े और जीत के अंतर भी घटे. : बीजेपी.

Team Drishti.

रांची : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाई बहनों का आभार प्रकट करती है जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने केलिये मतदान किया। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने उपचुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। श्री प्रकाश ने बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों के मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया। उन्होंने बिहार की जनता का विशेष आभार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है।

कहा कि भाजपा उन सभी मतदाता भाई बहनों का भी धन्ययावाद करती है जिन्होंने दोनों स्थानों पर एनडीए प्रत्याशी को पहले से ज्यादा समर्थन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और अपने परिश्रम से जन समर्थन बढ़ाने वाले भाजपा, आजसू, जदयू ,झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। लोकतंत्र में जय पराजय का चक्र घूमता रहता है विकास का मुद्दा अब केंद्र में सदैव रहने वाला है।परिवार वाद और वंशवाद के राजनीति की उम्र लंबी नही है।

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के परिणाम यह बता रहे कि जनता बदलाव चाहती है। प्राप्त मत एवम जीत के अंतर इसबात को स्पष्ट करते हैं। कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट पर झामुमो को प्राप्त मतों (81007) में कमी आई।जो घटकर 79964 हो गई। जबकि भाजपा को2019 विधानसभा चुनाव में प्राप्त मतों (67819) में वृद्धि हुई ।जो 73524 हो गई। जीत का अंतर भी 13188 से घटकर 6440 हो गया।
इसी प्रकार बेरमो विधानसभा उपचुनाव में भी ऐसे ही परिणाम आये।
यहाँ भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में 8027 वोट ज्यादा मिले। और जीत का अंतर भी 25172 से घटकर14248 हो गया। श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास हेतु कृत संकल्पित है।पार्टी सदैव जन मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने उपचुनाव में विजयी दोनों प्रत्याशी दुमका से श्री बसंत सोरेन एवम बेरमो से श्री जयमंगल सिंह को जीत की बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों नव निर्वाचित विधायक जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे ऐसी उम्मीद करता हूँ। श्री मरांडी ने बिहार के कार्यकर्ताओं को भी बधाई एवम शुभकामनाएं दी।कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार के नीतियों,कार्यक्रमो का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via