कोरोना का टीका नही लेने वाले को किया जा सकता है सरकारी लाभ से वंचित : बीडीओ.

कोरोना का टीका नही लेने वाले को किया जा सकता है सरकारी लाभ से वंचित : बीडीओ.

Share
Link copied

गिरिडीह : गावां बीडीओ मधु कुमारी ने बुधवार को वैक्सीनेशन में तेजी को लेकर व कोरोना के तीसरी लहर के रोकथाम को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस सह डीलरों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस बीच उन्होंने गावां प्रखंड में वर्तमान वेक्सिनेशन की स्तिथि को लेकर गहन चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 45 वर्ष से अधिक लोगों की टीकाकरण दर एक प्रतिसत से भी कम है। और अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरी लहर में बच्चों व लोगों का बचाव कर पाना मुश्किल हो जायेगा। इसलिए सभी लोग कम से कम 10 लोगों को वेक्सिन लेने के प्रति जागरूक करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि वेक्सिन को लेकर लोगों के बीच नकारात्मक विचार है इसे दूर करना बेहद जरूरी है तभी लोग जागरूक हो सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लोगों को घर घर जा कर टीकाकरण करने के लिए मोबाइल वैन से भी टीकाकरण करने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर लोग लॉक डाउन जल्द ही खत्म करवाना चाहते है तो कम से कम टीकाकरण का दर में वृद्धि कर 70 प्रतिशत तक लाएं जिससे सरकार सहज हो कर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति आश्वस्त हो सके। सरकारी लाभ लेने वाले लोगों पर केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वो जॉब कार्ड धारी हों, पेंशन धारी हो या फिर किसी प्रकार की सरकारी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उन सभी के लिए टीका लेना बिलकुल अनिवार्य होगा।

वहीं डिलरों के साथ बैठक करते हुए उन्हें तमाम पीडीएस संचालकों से अनुरोध किया है कि जितने भी कार्डधारी है उन्हे कोरोना का टीका लेने के लिए जागरूक करें। साथ ही कम से कम 10 लोगों को अपने माध्यम से टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।।उन्होंने आम लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि कोरोना का टीका बिलकुल सुरक्षित है। बिना किसी नकारात्मक विचार के वे लोग कोरोना का टीका अवश्य लें। तभी वे उनके परिवार व बच्चे तीसरी लहर ने सुरक्षित रह सकेंगे।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow