Data entry operator Radheshyam Mahato died in a road accident, the federation raised the demand of Rs 20 lakh compensation and job.

असंतुलित ट्रक पलटने से पूजा करने जा रही तीन नाबालिक बच्चियों की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

Share
Link copied

असंतुलित ट्रक पलटने से पूजा करने जा रही तीन नाबालिक बच्चियों की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

असंतुलित ट्रक पलटने से पूजा करने जा रही तीन नाबालिक बच्चियों की मौत दो गंभीर रूप से घायल।
Three minor girls going to worship died and two were seriously injured when an unbalanced truck overturned

झारखंड के रामगढ़ में दुर्गा महाष्टमी के दिन एक बहुत ही हृदय विदारक घटना घटी । रामगढ़ माया टुंगरी पूजा करने जा रही तीन नाबालिक बच्चियों की चावल से लदा अठारह चक्का ट्रक के पलटने से दर्दनाक मौत हो गई , वही दो और नाबालिक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई….

रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 रामगढ़ मोर्रम कला के पास रांची की ओर से हजारीबाग की ओर जा रही चावल से लदा एक अठारह चक्का ट्रक संख्या UP 44AT 2365 असंतुलित होकर सड़क के किनारे घुसकर माया टुंगरी में महाष्टमी की पूजा करने जा रही बच्चियों की टोली पर पलट गई । इस हादसे में एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दो बच्चियों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई । इस घटना में तीन बच्चियों ममता कुमारी 14 वर्ष , मनीषा कुमारी 15 वर्ष और प्रतिमा कुमारी 7 वर्ष की मौत हो गई । जबकि दो और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना के बाद चीख पुकार मच गई । घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद रामगढ़ पुलिस बल के साथ पहुंचकर रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला ।वही घटना सेनआक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों एनएच 33 को जाम कर दिया । जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई । जिसे पुलिस के द्वारा भरी मशक्कत के बाद हटाया जा सका ।

वही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दिया । उन्होंने कहा यह बहुत ही बहुत ही दुख की घड़ी है। इस दुख की घड़ी में हमसब पीड़ित परिवार के साथ है । सड़क दुर्घटना में अब तक हजारों लोगों की जान गई है। हम लोग कई बार एनएच एआई के साथ बैठक की सुरक्षा कैसे अधिक से अधिक हो सके , दुर्घटना कम हो । हमलोग फिर से बैठक करेंगे
वही एसडीपीओ रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद ने घटना के संबंध में बताया कि इस घटना में तीन की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow