रांची में तीन थाना प्रभारियों का तबादला, नए प्रभारियों की नियुक्ति

रांची: रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने तीन थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादले के तहत अनिल कुमार तिवारी को अरगोड़ा थाना प्रभारी, शशि भूषण चौधरी को ओरमांझी थाना प्रभारी और पूनम कुजूर को चुटिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।



















