Torchlight procession in Ranchi and burning of JPSC Chairman's effigy in protest against alleged irregularities in the JPSC exam.

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में मशाल जुलूस, JPSC अध्यक्ष का पुतला दहन

Share
Link copied
Torchlight procession in Ranchi and burning of JPSC Chairman's effigy in protest against alleged irregularities in the JPSC exam.
Torchlight procession in Ranchi and burning of JPSC Chairman’s effigy in protest against alleged irregularities in the JPSC exam.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं, छात्रों और अभिभावकों ने जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस और पदयात्रा निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने “JPSC अध्यक्ष मुर्दाबाद”, “झारखंड सरकार होश में आओ” और “छात्रों के साथ अन्याय बंद करो” जैसे नारे लगाए। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने JPSC अध्यक्ष का पुतला दहन कर परीक्षा प्रक्रिया के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की आपत्तियों की अनदेखी करते हुए आयोग मात्र 16 दिनों के भीतर मुख्य परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, जो लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि प्रारंभिक परीक्षा की निष्पक्ष जांच पूरी होने तक मुख्य परीक्षा स्थगित की जाए।

RKDF
Adv

संगठन की ओर से दावा किया गया कि परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं के संबंध में साक्ष्य और दस्तावेज मंगलवार को राज्यपाल को सौंपे गए हैं तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस विरोध-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष गुणा भगत, पार्वती कुमारी, खलील खान, अयूब अली, रेहान अंसारी, अनुज सिंह, मनीष साहू, गजेंद्र महतो, श्रवण कुमार, रामप्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, छात्र और अभिभावक शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।