मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क को 44 अरब डॉलर यानी 3,368 अरब में ट्विटर (twitter) को ख़रीदा
कई दिनों की उठापटक के बाद आखिरकार ट्विटर (twitter)पर दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का मालिकाना हक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर इंक ने इसे अरबपति एलन मस्क को 44 अरब डॉलर यानी 3,368 अरब रुपये में बेच दिया है। कंपनी बोर्ड ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। इस हिसाब से मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने सोमवार रात 12 बजे के बाद एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
















