SHAKSHI ON POWER CUT

साक्षी धोनी (SAKSHI DHONI)का सरकार से सवाल इतना पावर कट की समस्या क्यों है

Share
Link copied

SAKSHI DHONI TWITTER

राँची। रांची में एक तो तपती गर्मी , घर से बहार निकलो तो सूरज  की लौ से शरीर जलने लगता है फिर शाम को घर पहुचतो तो ये बिजली वाले इतनी लोड शेडिंग करते है की मन झुंझला उठता है। जी हाँ ऐसा सिर्फ आम लोगो को ही नहीं लग रहा बल्कि सेलेब्रिटी भी इससे काफी परेशान है। तभी तो  पावर कट की समस्या से परेशान स्टार क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (SAKSHI DHONI) ने सरकार से पूछा कि आखिर इतने सालों बिजली की यह समस्या क्यों है ?

 

SHAKSHI ON POWER CUT
SAKSHI ON POWER CUT
गौरतलब है की सोमवार की शाम महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झारखण्ड में बिजली की समस्या को लेकर ट्विटर पर अपने बातें रखी।  ट्विटर पर ट्वीट करके झारखण्ड सरकार से उन्होंने पूछा कि झारखंड में इतने सालों से बिजली की समस्या क्यों है। साक्षी धोनी ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा है कि झारखण्ड की एक टैक्स पेयर होने के नाते जानना चाहती हूं कि झारखण्ड में इतने सालों से बिजली की समस्या क्यों है। हमलोग ऊर्जा बचाकर अपनी जिम्मेदारी बहुत ही तत्तपरता से निभा रहे हैं।
जाहिर है की पुरे राज्य में लगातार पावर कट की समस्या देखी जा रही है। कई जिलों में निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। राजधानी के कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रहती है।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow