Ranchi News:-बढ़ती हुई गर्मी के बिच में 600 मेगावाट बिजली की कमी , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश ना हो लो़ड शेडिंग पूरी करें डिमांड

Ranchi News:-बढ़ती हुई गर्मी के बिच में 600 मेगावाट बिजली की कमी , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश ना हो लो़ड शेडिंग पूरी करें डिमांड

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से कहा है कि राज्य में लोड शेडिंग नहीं होनी चाहिए। जनता को जितनी बिजली चाहिए वो कहीं से भी खरीद कर पूरी करें। मंगलवार से ही राज्य में लोड शेडिंग शुरू हो गयी है।

बढ़ी गर्मी और बिजली गुल

बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है। राज्य में बिजली की लोड शेडिंग जारी है। गर्मी में घरों में लगा पंखा कई बार बिजली की राह तकता रहता है। मंगलवार से ही राज्य में लोड शेडिंग शुरू कर दी गयी। राजधानी रांची सहित कई इलाकों में देर रात तक बिजली गूल रही। एक तरफ तापमान बढ़ रहा है, दूसरी तरफ लोड शेडिंग हाल खराब कर रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोड शेडिंग को गंभीरता से लिया है।
सीएम ने क्या कहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजली विभाग को लोड शेडिंग ना करने का आदेश देते हुए कहा, अगर बिजली कम पड़ रही है तो बाहर से बिजली खरीद को आपूर्ति करें। हेमंत सोरेन ने ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से बिजली संकट के संबंध में विस्तार से चर्चा की। ऊर्जा सचिव ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ गयी है. 300 से 400 मेगावाट तक अतिरिक्त बिजली की मांग है, यही वजह है कि लोड शेडिंग की जा रही है।

कहीं से खरीद कर दें बिजली

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर आदेश दिया है कि राज्य में बिजली की कमी नहीं होनी चाहिए जरूरत पड़े तो बाहर से खरीद कर आपूर्ति करें। मुख्यमंत्री ने अगले तीन महीने की प्लानिंग के साथ 600 मेगावाट बिजली खरीदें. पैसा लगता है, तो लगने दें पर बिजली कटौती न हो. जनता को बिजली अबाधित रूप से मिलती रहे, इसकी व्यवस्था करें. इधर सीएम से निर्देश मिलते ही ऊर्जा सचिव सह सीएमडी झारखंड ऊर्जा विकास निगम अविनाश कुमार ने झारखंड बिजली वितरण निगम को अविलंब 600 मेगावाट बिजली खरीदने का निर्देश दिया है।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now