Two accused arrested for fraud involving fake UPI payments.

फर्जी UPI भुगतान कर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Two accused arrested for fraud involving fake UPI payments.
Two accused arrested for fraud involving fake UPI payments.

रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने बैट्री दुकान में फर्जी UPI भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी निवासी हिमांशु कुमार पासवान तथा हजारीबाग जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित देवी मंडप रोड निवासी विकास कुमार राणा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दुकानदारों को फर्जी UPI भुगतान का प्रमाण दिखाकर सामान ले लेते थे। मामले की जांच के दौरान लोअर बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रांची पुलिस ने इस घटना के बाद सभी व्यापारियों और दुकानदारों से डिजिटल भुगतान स्वीकार करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि केवल ग्राहक द्वारा दिखाए गए स्क्रीनशॉट या भुगतान संदेश पर भरोसा न करें, बल्कि अपने बैंक खाते या अधिकृत भुगतान एप में राशि प्राप्त होने की पुष्टि करने के बाद ही सामान दें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।