20260331 105318

सहारपुरा में दर्दनाक हादसा: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत, अवैध खनन पर उठे सवाल

गोड्डा : गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारपुरा गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतकों की पहचान कजरा गांव निवासी निरंजन मंडल और संजय मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई रोज की तरह मजदूरी कर सुंदर डैम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए अवैध बालू खनन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिना रोक-टोक बालू लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था।

मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर में बालू चालान के साथ लोड था। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोग अब दोषियों पर सख्त कार्रवाई और ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share via
Share via