दृष्टि नाउ में खबर छपने के अगले ही दिन गिरा जर्जर बरगद, बड़ा हादसा टला – एक घायल

दृष्टि नाउ में खबर छपने के अगले ही दिन गिरा जर्जर बरगद, बड़ा हादसा टला – एक घायल

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : जिले में जर्जर पेड़ों को लेकर बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। दृष्टि नाउ में इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन देर रात एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस घटना में वहां स्थित शौचालय, सोलर स्ट्रीट लाइट और बाउंड्री वॉल को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेड़ गिरने के बाद बिजली का तार उसकी शाखाओं में उलझ गया था। मंगलवार सुबह जब तार हटाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी शौचालय के मेंटेनेंस कार्य देख रहे कमलेश्वर प्रसाद संतुलन खो बैठे और पेड़ की डाली में उलझकर नीचे गिर गए, जिससे उन्हें चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उनका इलाज कराया गया।

घटना को लेकर स्थानीय निवासी सुनील मिश्रा ने बताया कि पेड़ देर रात गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना दिन या सुबह के समय होती, तो यहां नियमित रूप से आने वाले छात्र-छात्राओं और मॉर्निंग वॉक करने वालों की जान को खतरा हो सकता था।

उन्होंने यह भी बताया कि इस जर्जर बरगद के पेड़ को हटाने की मांग पहले भी की गई थी और इस संबंध में समाचार भी प्रकाशित हुआ था, लेकिन प्रशासन द्वारा समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन यह हादसा हुआ और आसपास की संरचनाओं को भारी क्षति पहुंची।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।