SmartSelect 20210623 190513 WhatsApp

गिरिडीह के बिरनी में पानी से भरे गड्डे में गिरने से दो बच्चों की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम.

गिरिडीह : गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के पडरमनिया गांव में पानी से भरे गड्डे में डूबने से दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। मृतक बच्चों में 13 वर्षीय राजकुमार मंडल जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खेरनियां गांव निवासी हारो मंडल का बेटा था। वहीं 9 वर्षीय पीयूष कुमार पडरमनिंया गांव निवासी झरी मंडल का बेटा था। दो बच्चों के गड्डे में डूबने हुए मौत की जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। लेकिन जिस वक्त थाना प्रभारी पहुंचे, उस वक्त पडरमनियां गांव में चारों तरफ चीख-पुकार मचा हुआ था। मृत बच्चों के परिजनों को संभालना मुश्किल हो रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटनास्थन पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों मृत बच्चों के शव को गड्डे से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार राजकुमार मंडल अपने मौसा घर पडरमनियां गांव पहुंचा हुआ था। और बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों भाई राजकुमार और पीयूष मंडल घूमने गांव में निकले थे। घूमते-घूमते दोनों ईट भट्ठा की तरफ चले गए। ईट भट्ठा बनाने के लिए बड़ा सा गड्डा खोदा गया था। जिसमें पानी लबालब भरा हुआ था। ईट भट्ठा की तरफ खेलने के क्रम में दोनों बच्चों का पांव फिसला तो दोनों गड्डे में जा गिरे। लबालब भरे पानी से भरे गड्डे में गिरते ही दोनों की मौत हो गई।

दोनों को गिरते देख तीसरे बच्चे ने जब देखा, तो वो हल्ला कर ग्रामीणों को वहां बुलाया। इस दौरान बच्चों के शव को गड्डे से बाहर निकाला गया। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via