20210222 222116

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी रवाना टीम में झारखंड की दो खिलाड़ी शामिल.

सिमडेगा : सिमडेगा भारतीय महिला हॉकी टीम आज जर्मनी के लिए रवाना हुई। टीम टोक्यो ओलंपिक की तैयारी को लेकर जर्मनी दौरे पर गई है। इस टीम में झारखंड के खूंटी जिला की निक्की प्रधान एवं सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे भी शामिल हैं। यह टीम जर्मनी में चार मैच खेलेगी। दोनों ही खिलाड़ियों तथा पूरी टीम को हॉकी झारखंड ने शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दोनों बेटियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। और हमें उम्मीद है इस प्रतियोगिता में भी यह अच्छा प्रदर्शन करेंगी । साथ ही भारतीय टीम को विजय दिलाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via