मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और मेजर जनरल की शिष्टाचार भेंट, रक्षा प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और मेजर जनरल की शिष्टाचार भेंट, रक्षा प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो)।के बारे में जानकारी दी, जिसका आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में होने जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और मेजर जनरल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस रक्षा प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now