रामगढ़ में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न: सजी-धजी वैगनआर से घर पहुंची नवजात, सोशल मीडिया पर छाया …
रामगढ़ में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न: सजी-धजी वैगनआर से घर पहुंची नवजात, सोशल मीडिया पर छाया …
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामगढ़ (झारखंड): पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म पर इतना खूबसूरत और अनोखा स्वागत किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। परिवार ने अपनी मारुति वैगनआर कार को गुलाबी गुब्बारों, फूलों, रिबनों और बैनरों से खूबसूरती से सजाया और उसी सजी-धजी गाड़ी से अस्पताल से घर लाया अपनी नन्हीं परी को।
फ़ोटो में देखा जा सकता है कि पूरी गाड़ी गुलाबी थीम में सजी हुई है, जो बेटी के स्वागत का प्रतीक बन गई। परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस अनोखे जश्न ने न सिर्फ आसपास के लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि इंटरनेट यूजर्स भी इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।“बेटी घर की लक्ष्मी है” – बदलती सोच का संदेश
इस घटना को #BetiBachaoBetiPadhao, #GirlChildCelebration और #BetiKaSwagat जैसे हैशटैग के साथ शेयर किया जा रहा है। परिवार ने इस जश्न के जरिए ये स्पष्ट संदेश दिया कि बेटी का जन्म उत्सव का विषय है, न कि मायूसी का। आजकल कई परिवार इस तरह के अनोखे तरीके अपना रहे हैं – ढोल-नगाड़े, सजी हुई गाड़ियों का काफिला या गुलाबी गुब्बारों से सजे वाहन – ताकि समाज में लिंग भेद की कुरीति को जड़ से खत्म किया जा सके।
यह खबर उन माता-पिताओं के लिए प्रेरणा है जो बेटी को जन्म देते ही मायूस हो जाते है।रामगढ़ का यह अनोखा जश्न न सिर्फ एक परिवार की खुशी है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक मिसाल भी है। बेटियों के जन्म को खुशी से मनाने की ये परंपरा आगे बढ़े, यही कामना है।















