चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक कोबरा जवान घायल होने की खबर

चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक कोबरा जवान घायल होने की खबर

चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक कोबरा जवान घायल होने की खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक कोबरा जवान घायल होने की खबर

चाईबासा (15 अप्रैल ): झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस और सुरक्षा बलों के सूत्रों के अनुसार, CRPF की CoBRA बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते की तलाश में सर्च अभियान चला रही थी। मुठभेड़ छोटानागरा क्षेत्र के जंगल में हुई।

मुख्य घटनाक्रम:

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही।
मुठभेड़ में CoBRA बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल  होने की खबर । घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी चल रही है।
नक्सली पक्ष के हताहत होने की भी खबर है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन और घेराबंदी अभी भी जारी है। घने जंगल और IED ब्लास्ट का खतरा होने के कारण अभियान सावधानीपूर्वक चलाया जा रहा है।

जाहिर है की मिसिर बेसरा CPI (माओवादी) का आखिरी बड़ा पोलितब्यूरो सदस्य है, जिसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। सारंडा जंगल को नक्सलियों का अंतिम प्रमुख गढ़ माना जाता है। सुरक्षा बल पिछले कई महीनों से यहां बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं।अधिकारिक बयान जारी होने के बाद हताहतों की सही संख्या और अन्य डिटेल्स सामने आएंगी।

अपडेट: स्थिति डेवलपिंग है। हम लगातार नजर रखे हुए हैं। बताएं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now