शातिर बाईक चोर बाईक समेत गिरफ्तार.
दिदुमका, विकास कुमार.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका : शहर में लगातार चोरी हो रहे बाइक चोरी को पुलिस उदभेदन करने में बड़ी सफलता मिली है। दुमका पुलिस ने जिले के विभिन्न थाने इलाके के चोरी के 9 बाइक सहित अनिल मंडल नामक एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक बढ़ते चोरी के अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया था। इसी दौरान अनिल मंडल को चोरी की बाइक लेकर घूमने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर अनिल मंडल को धर दबोचा गया। और इसी के निशानदेही पर अलग अलग घरों में रखे गये चोरी के बाइक को बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक ये चोर दुमका शहर के लोगो के बाइक चुराकर अपने घरों में रखते थे जो बाद में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी अनिल मंडल के अलावे चार अन्य चोरों के संलिप्त होने की पुष्टि की है जो पुलिसिया कार्रवाई के बाद अब फरार बताये जा रहै है हालांकि पुलिस ने इन चोरों को जल्द पकड़ कर उनके आतंक से निजात पाने की दावा कर रही है।

















