IMG 20210103 WA0002

भाकपा राज्य कार्यालय में5 बी पुण्यतिथि पर याद किए गए कॉम एबी बर्धन.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय के सभागार में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिवकॉम ए.बी. बर्धन को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर याद किया गया। पार्टी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित करके उनके सपनों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए झारखंड राज्य कार्यालय सचिव सह जिलामंत्री अजय सिंह ने कहा कि कॉमरेड ए.बी. बर्धन साम्यवाद के रास्ते के सच्चे सिपहसलार थे। और उनका जीवन सादगी और संघर्ष का मिशाल थी जीवन के अंतिम समय तक देश के आम अवाम एवम सामाजिक समरसता के लिए चिंतित रहे।

आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि है और उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बचे हुए कार्यों को हम मंजिल तक पहुंचा देश के हर राज्य में वामपंथ मजबूत हो और जनता की आवाज को लेकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करें, यही ए.बी. बर्धन का सपना था। आज उनके रास्तों पर चलकर ही मजबूत देश का निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर उमेश नजीर फरजाना फारुखी राहुल वर्मा मनोज ठाकुर बाबु भाई विनेश सिंह दिलीप एवं अन्य साथी उपस्तिथ थे।

Share via
Send this to a friend