उपायुक्त ने रात्रि भ्रमण कर असहाय व गरीबों के बीच कंबल, जैकेट व गर्म कपड़े का किया वितरण.

उपायुक्त ने रात्रि भ्रमण कर असहाय व गरीबों के बीच कंबल, जैकेट व गर्म कपड़े का किया वितरण.

Share
Link copied

Team Drishti.

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री ने शहरी क्षेत्र स्तिथ रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, ठंड से बचाव के उपाय और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने ने इस दौरान उपस्थित मैनेजर को निर्देशित किया कि कोविड नियमों के अनुपालन के अलावा यहां ठहरने वाले बेघर लोगों को कोई समस्या न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

इसके अलावे श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बस स्टैंड, जसीडीह रेलवे स्टेशन, चकाई मोड़, भीआईपी चौक, अंबेडकर चौक का भ्रमण कर असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शावाले, फुटपाथ पर सो रहे लोगो व जरुरतमंदो के बीच जैकेट, कम्बल, स्वेटर और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। गर्म कपड़े वितरण के क्रम में उपायुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी।

इस दौरान उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया चौक-चौराहे पर भी अलाव के साथ कंबल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow