पाकुड़ में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़ में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़ में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़ : महेशपुर थाना क्षेत्र के धर्मखापाड़ा गांव में पंचायत के दौरान हुई हिंसक झड़प हुई। इस हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मखापाड़ा गांव में एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी लेकिन इस दौरान ही विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला करना शुरू कर दिया।

इस हिंसक झड़प में जलाल शेख नाम के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि जबकि मोमिना बीबी, सफीद शेख, तकदीर शेख, सबाना बीबी, लोखु शेख समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now