राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, जानें पक्ष-विपक्ष में पड़े कितने वोट

राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, जानें पक्ष-विपक्ष में पड़े कितने वोट

Share
Link copied

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। लंबी बहस के बाद केंद्र सरकार राज्यसभा में भी इसे पारित कराने में सफल रही। देर रात दो बजे के बाद बिल पर वोटिंग हुई और बिल पारित हो गया।

वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े। इस तरह 12 घंटे से ज्यादा की चर्चा के बाद रात 2.32 बजे राज्यसभा से वक्फ विधेयक पारित हो गया। सत्ता पक्ष ने बिल को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकलकर राष्ट्रीय हित की ओर बढ़ाया गया कदम बताया। वहीं विपक्ष ने बिल को संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ करार दिया। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से कई मौकों पर गहमागहमी की स्थिति भी देखने को मिली।

बता दें कि लोकसभा के बाद राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया। जिसके बाद अब ये विधेयक कानून बनने से केवल एक कदम दूर है। जहां अब इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow