जब श्मशान बनने लगे तब केंद्र सरकार को होश आया : सुप्रियो भट्टाचार्य.

जब श्मशान बनने लगे तब केंद्र सरकार को होश आया : सुप्रियो भट्टाचार्य.

Share
Link copied

रांची : बीजेपी के आरोप जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा , कल रात ही बीजेपी का फ्रस्टेशन सामने आ गया था जब पीएम अपनी बात देश के सामने कहने आये। भारत सरकार पूरी तरह से अपने हर फैसले पर प्रायश्चित के लिए राज्यों पर छोड़ दिया गया। जब श्मशान बनने लगे तब केंद्र सरकार को होश आया। राज्य सरकार के हाथों को क्यों बांधा गया। बीजेपी का फ्रस्टेशन आज बाहर निकल कर आया।भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया कहती है नॉमिनेशन नहीं कोटेशन होगा। कोबाश की खरीद का जहां तक बात है उसकी लंबी प्रक्रिया है।

सेल का ऑक्सीजन बाहर जा रहा है, पर हमारे यहां सिलेंडर की कमी है, जिसके कारण समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है। ऑक्सीजन के लिए सरकार ने टास्क फोर्स भी बनाया है। सरकार जरूरी दवा भी प्रोक्योर कर रही है। जरूरी दवा उपलब्ध हो इस पर राज्य सरकार गम्भीर है। गम्भीर नहीं होती तो समस्या और विकराल होती। विशेषज्ञ बताते हैं रेमेडीसीवीर कि नाम पर कलाबाजरी और ठगी हो रही है रुकना चाहिए।

सर्वदलीय बैठक में तो दीपक प्रकाश ने सरकार के सहयोग की अच्छी बातें की थी 72 घण्टे में दिल्ली से कौन सा मैसेज आ गया कि सरकार पलटने की बात दीपक प्रकाश करने लगे। राज्य सरकार और अधिकारी लगातार केंद्र सरकार के सम्पर्क में रहे हैं। सीएम का पहल तो राज्य में हर वक्त दिख रहा है। हम हमेशा केंद्र सरकार के सम्पर्क में हैं। केंद्र सरकार को जो काम 6 महीने पहले करने चाहिए ,अब मजबूर होकर काम कर रही है। विपक्ष का सलाह पहले मानना चाहिए था बीजेपी नीत केंद्र सरकार अब मान रही है। शुरु से विपक्ष का सुझाव बीजेपी मानती तो देश मे ऐसे हालत नहीं होते।

लाशों को सही में एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा है। राज्य में कहीं भी मोर्चरी वैन है क्या ,ये समस्या डेढ़ साल का नहीं है। प्राइवेट एम्बुलेंस पर किसी का वश नहीं। हम लोगों ने तो प्राइवेट एम्बुलेंस का भी भाड़ा तय कर दिया है। ऐसे भी लोग हैं जो अपने स्तर पर एम्बुलेंस सेवा दे रहे हैं। सिस्टम फेल की बात दीपक प्रकाश कर रहे हैं तो सिस्टम को फेल करने में दीपक जी की पार्टी का बड़ा योगदान रहा है। वैक्सीन के नाम पर भ्रष्टाचार का नया ड्रामा केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow