Widespread impact of Jamshedpur shutdown; BJP protests in Sakchi; government targeted over law and order.

जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, साकची में भाजपा का प्रदर्शन; कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Share
Link copied
Widespread impact of Jamshedpur shutdown; BJP protests in Sakchi; government targeted over law and order.
Widespread impact of Jamshedpur shutdown; BJP protests in Sakchi; government targeted over law and order.

जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बंद पूरी तरह सफल रहा। बंद के दौरान शहर के कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह अपने समर्थकों के साथ शहर का दौरा कर बंद का जायजा लेने और बाजार बंद कराने निकले। हालांकि अधिकांश दुकानदारों ने पहले से ही अपनी दुकानें बंद रखी थीं।

इस दौरान अभय सिंह समर्थकों के साथ साकची गोलचक्कर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए गए।

अभय सिंह ने आरोप लगाया कि शहर में ब्राउन शुगर, गांजा, लॉटरी और जुए जैसे अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इन पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे अवैध धंधों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले से ही जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की जानकारी थी। उनके अनुसार, इसी वजह से बिना किसी औपचारिक मांग के एक आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया गया। अभय सिंह ने कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भाजपा ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था में सुधार, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।