20260426 220606

बिलासपुर में महिला हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा की शानदार जीत से आगाज

20260426 220606

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 8वीं नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026 में झारखंड की हॉकी सिमडेगा टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। हॉकी इंडिया के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिमडेगा टीम ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड, दिल्ली को 3-0 से हराया।

मैच में सिमडेगा टीम का प्रदर्शन पूरी तरह दबदबे वाला रहा। टीम की कप्तान रीना कुल्लू, जमुना कुमारी और अनुप्रिया सोरेंग ने एक-एक गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। मजबूत डिफेंस और बेहतरीन समन्वय के चलते विरोधी टीम पूरे मैच में गोल करने में नाकाम रही।

इस जीत के साथ सिमडेगा टीम ने टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत की है। टीम की इस सफलता पर हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं: मनीषा एक्का, सोनाली तिर्की, शुशिला कुजूर, एस्थर होरो, सीता कुमारी, अनीशा कुल्लू, रीना कुल्लू (कप्तान), अनुप्रिया सोरेंग, शिवानी कुमारी, अमृता मिंज, बेरतीला केरकेट्टा, जमुना कुमारी, राजमुनि कुमारी, मनीषा मिंज, अनिमा कांडुलना, पुनीता मांझी, सानिया तिर्की और आरती कुमारी। मैनेजर: कुनूल भेंगरा।

Share via
Share via