वैंलेटाईन डे मना रहे प्रेमी जोड़ों की हिंदु संगठन के कार्यकर्ताओं ने की पिटाई.
गिरिडीह : हिंदु संघटन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पांरपरिक रूप से वैलेंटाइन डे का विरोध किया। संघटन के विरोध का नतीजा रहा कि पूरे शहर में कोई प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन डे मनाता नज़र नहीं आया। लेकिन गिरिडीह के पर्यटन स्थल खंडोली डैम के अलग अलग हिस्सों में कुछ युवक-युवती वैलेंटाइन दिवस मनाते जरूर दिखे। इसके बाद संघटन के कार्यकर्ता जब बाइक से खंडोली पहुंचे। तो भगवा थामे कुछ कार्यकर्ताओ ने इन युवक-युवतियों को पीट दिया। इसके बाद ही खंडोली में अफरा-तफरी मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि जिन युवक-युवतियों को संगठन के वर्करो ने पिटाई किया। वो भी धार्मिक नारे लगा रहे थे। हालांकि पहले बार संगठन के कार्यकर्ता खंडोली से बाहर निकल चुके थे। क्योंकि कार्यकर्ताओं को खंडोली सिर्फ पर्यटक ही दिखे थे। जबकि कुछ प्रेमी जोड़े खंडोली के पहाड़ में वैंलेटाईन डे मना रहे थे। तो दो जोड़े खंडोली के बिल्कुल साइड हिस्से में। लिहाज़ा, इन जोड़ो पर ही संगठन के कार्यकर्ताओ की नज़र नही पड़ी। लेकिन कार्यकर्ताओ के इसी भीड़ का फायदा उठा कर कुछ और युवक इन जोड़ो को पकड़ कर पिट दिया।
मौके पर मौजूद लोगों की माने तो प्रेमी जोड़ों को पीटने वालो की पहचान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के रूप में ही किया गया। लेकिन पूरे पदर्शन की अगुवाई कर रहे हिंदु संगठन के नेता सुरेश रजक ने पीटने वाले युवकों को अंजान युवक बताया। हालांकि घटना के वक़्त बेंगाबाद थाना की पुलिस भी वहां मौजूद थी। इसे शरारती युवकों को अधिक उत्पात मचाने का मौका नही मिला। बेंगाबाद पुलिस के जवानों ने भी उन युवकों की जमकर धुनाई कर दिया। इसके बाद सबो को थाना ले जाया गया।
इससे पहले संगठन के कार्यकर्ता बाइक जुलुश निकाल कर शहर के पार्क, होटल और रेस्टुरेंट में भी पहुंचे। लेकिन कहीं प्रेमी जोड़े नज़र नही आए। इधर हिंदु संगठन के विरोध को देखते हुए ही जिला पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान मुस्तेद थे।
गिरिडीह, दिनेश

















