शादी से इनकार करनें पर किया घायल.
Garhwa, V K Pandey.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : गढ़वा जिले में एक दर्दनाक घटना तब देखने को मिली जब एक युवती ने हजरत खान नामक एक युवक के साथ शादी करनें से इनकार कर दिया तो युवक ने धारदार हथियार से लड़की पर हमला कर उसे लहूलुहान कर हत्या करने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि मझिआंव थाना क्षेत्र के लकड़ही गांव में एक हृदय विदारक घटना तब देखने को मिली जब घर मे अकेली युवती पर हजरत नामक एक युवक ने घर मे घुसकर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद युवती बुरी तरह से जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की की शादी इसी नवंबर माह में होना तय हुआ था। जिसको लेकर घर में रंग रोगन का काम चल रहा था। इस दौरान लड़की कि मां किसी जरूरी काम से गढ़वा गई थी। और पिता शिवलाल राम पुलिस पद पर पदस्थ अपने ड्यूटी पर थे।और मजदूर घर में काम कर रहे थे। इस दौरान घर में लड़की अपने 10 वर्षीय छोटे भाई के साथ अकेली थी। घर में लड़की को अकेला देख हजरत खान ने घर में घुसा और धारदार हथियार से सिर पर लगातार वार कर फरार हो गया। इधर खून से लथपथ अवस्था में देख उसका छोटा भाई ने घर में काम कर रहे मजदूरों को बताया और दो मजदूरों ने आनन-फानन में खून से लथपथ अवस्था में रेफरल अस्पताल लाया, जहां उपस्थित डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर एवं गहरा चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। गढ़वा में भी लड़की की गंभीर हालात को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया है।
प्राथमिक उपचार के बाद लड़की से पूछने पर उसने बताया कि फरीद खान का बेटा हजरत खान शादी करने को लेकर मेरे ऊपर दबाव बना रहा था। मेरे इंकार के बाद उसने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने दलबल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए लड़की का फर्द ब्यान लेकर कानूनी प्रक्रिया की जा रही थी। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना घटी है प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

















