युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, खेत में कीचड़ से सना मिला युवक का शव.

Share
Link copied

जामताड़ा, अजय सिंह.

जामताड़ा : विद्यासागर थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव निवासी पूर्व सब इंस्पेक्टर कलीम अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र नदीम अंसारी का शव गांव के ही पास के खेत में कीचड़ में सना मिला है.को किसी अज्ञात लोगों ने मारकर गांव के ही खेत के कीचड़ में लेटा दिया था. पुलिस ने घटनास्थल से दो मोबाइल फोन बरामद किया है.

यह घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का काफी जमावड़ा हो गया. उसके बाद ग्रामीणों द्वारा फोन कर कर्माटांड़ थाना प्रभारी को सूचित किया.

जांच में जुटी पुलिस
कुरूवा गांव में किचड़ भरे खेत में मिला 32 वर्षिय युवक का शव. युवक की पहचान नदीम अनवर के रूप में किया गया है. प्रशिक्षु आईपीएस सह करमाटांड़ थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि युवक का पारिवारिक विवाद रहने की वजह से उसे परिवार वालों के साथ कोई संपर्क नहीं था और वह घर में भी नहीं रहता था. कुछ साल पहले से इनका लत साइबर वाले लोगों के साथ लग गया था. तब से वह अधिकतर जब तक शराब का सेवन करता था, और जहां-तहां सो जाता था.

मृतक के पिता कलीम अंसारी 1994 बैच के दरोगाथे मृतक अपने पीछे एक पत्नी और एक बच्चा छोड़ गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है और लोग इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा करते हुए भी दिख रहे हैं. बहरलाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और शीघ्र ही नदीम के मौत का उद्बोधन कर लिया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow