Zeba murder case: Central Anjuman Islamia expressed satisfaction over the arrest of the main accused

जेबा हत्याकांड: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया ने जताया संतोष

Zeba murder case: Central Anjuman Islamia expressed satisfaction over the arrest of the main accused
Zeba murder case: Central Anjuman Islamia expressed satisfaction over the arrest of the main accused

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: चर्चित जेबा खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। संगठन के सदर मो. ग्यास ने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

उन्होंने मामले के सफल खुलासे और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सिमडेगा पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने गंभीरता, तत्परता और मेहनत के साथ जांच को अंजाम दिया है। इसके परिणामस्वरूप मामले का खुलासा संभव हो सका।

मो. ग्यास ने कहा कि जेबा खान हत्याकांड को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अंजुमन के सदस्यों और मीडिया ने लगातार न्याय की मांग उठाई थी। सभी के सामूहिक प्रयासों और जनदबाव के कारण पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जिला पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मियों और न्याय के लिए आवाज उठाने वाले सभी संगठनों की भूमिका सराहनीय रही है। सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया की ओर से सभी संबंधित पक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संगठन ने उम्मीद जताई कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी निष्पक्ष और त्वरित रूप से पूरी होगी, ताकि पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now