fhyhtyty

ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नही ।सरकार ने विधानसभा में दिया जवाब

Share
Link copied

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान हमने-आपने ऑक्सीजन की कमी से हॉस्पिटल्स और घरों में सैकड़ों लोगों को तड़प-तड़प कर दम तोड़ते देखा है, लेकिन झारखंड की सरकार ऐसा नहीं मानती. सरकार का कहना है कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी से एक भी व्यक्ति मौत की रिपोर्ट नहीं है. हालांकि सरकार यह मानती है कि राज्य में दोनों लहर के दौरान कोविड संक्रमण से कुल 5132 लोगों की मृत्यु हुई है, पर इनमें से किसी की भी मृत्यु ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई हो, ऐसी कोई रिपोर्ट सरकार को नहीं मिली. चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी द्वारा झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में पूछे गये अल्पसूचित प्रश्न पर सरकार ने यह जवाब दिया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow