कैबिनेट ने दिल्ली ब्लास्ट की कड़ी निंदा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता का दोहराया संकल्प
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट मामले पर विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट ने इस आतंकी घटना में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और आतंकियों के सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने का प्रण लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मंत्रिमंडल ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा, “कैबिनेट इस नृशंस और कायराना कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान गई है। भारत सभी रूपों में आतंकवाद के खिलाफ अपनी शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ है।”
वैष्णव ने आगे कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और ऐसे सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। कैबिनेट की इस बैठक में ब्लास्ट की जांच और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

















