लोअर बाजार थाना क्षेत्र से अफीम और हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

लोअर बाजार थाना क्षेत्र से अफीम और हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र से हथियार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पास बने पानी की टंकी के पास से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए तीन युवक को पकड़ा।

पकड़े गए तीनों युवकों की तलाशी लेने पर इनके के पास से 550 ग्राम अफीम, एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोली और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे खूंटी से चतरा अफीम लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow