झारखंड के वन(forest)कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

Share
Link copied

सरायकेला खरसावां जिले के वनकर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

  1. झारखंड के वन(forest)कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

सरायकेला :झारखंड अवर (forest)वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियमावली 2014 में संशोधन के खिलाफ झारखंड के वनकर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है…राज्य भर के वनरक्षी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं..सरायकेला- खरसावां जिले के भी वनरक्षी हड़ताल पर चले गए हैं…

झारखंड के वन(forest)कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

हड़ताली वन रक्षियों ने बताया कि नियमावली के अनुसार 5 वर्ष में हमारी प्रोन्नति प्रधान वनरक्षी के पद पर होनी थी, मगर सात वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी इस पद का कार्यान्वयन हुआ है जो अत्यंत चिंतनीय विषय है….वनरक्षियों ने बताया कि सरकार ने झारखंड राज्य अवर क्षेत्र संवर्ग नियमावली 2014 को संशोधित करते हुए झारखंड राज्य अवर वन क्षेत्रकर्मी संवर्ग नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है जो उनके लिए स्वीकार्य नहीं है…. हड़ताली वन कर्मियों ने तत्काल इस नियमावली को रद्द करने और 2014 के नियमावली को लागू करने की मांग की है…. साथ ही चेतावनी दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा….

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow