पत्थर खदान में भरे पानी में नहाने के क्रम में 12 साल के बच्चे अंकित कुमार की डूबने से मौत

पत्थर खदान में भरे पानी में नहाने के क्रम में 12 साल के बच्चे अंकित कुमार की डूबने से मौत

Share
Link copied

राँची के खरसीदाग ओपी में बच्चे के डूबने के बाद मौत का मामला सामने आया है . जानकारी के मुताबिक राँची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित चंदाघासी में एक पत्थर खदान में भरे पानी में नहाने के क्रम में 12 साल का बच्चा अंकित कुमार डूब गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने शव को खदान से बहार निकाला। लेकिन तबतक बच्चे की मौत हो गई थी। परिजन बच्चे को लेकर घर पहुंचे।अकिंत दूसरी कक्षा का छात्र था। वह अपने तीन दोस्तो के साथ शनिवार की सुबह खदान में नहाने गया था। घटना के बाद अंकित के घर में उसकी माँ का रो रोकर हाल बेहाल था। अंकित के पिता बंगलुरू में रहते है और मेस में काम करते है। वे राँची के लिए चल दिए है। घटना के बाद पुलिस के घटना स्थल पर नहीं पहुंचे से स्थानीय लोगो में रोष देखा गया। घटना स्थल पर सीमांकन को लेकर एयरपोर्ट थाना व खरसीदाग ओपी के बीच तालमेल नहीं बन सका। इस वजह से कोई भी थाना घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। परिजन खुद ही कुछ देर बाद खरसीदार ओपी में जाकर लिखित जानकारी दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow