Screenshot 2021 10 25 17 11 14 83 99C04817C0De5652397Fc8B56C3B3817

21 महीने में भारत की सबसे निकम्मी सरकार बन गयी हेमन्त सरकार: दीपक प्रकाश*

BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश 6 दिवसीय प्रवास के दौरान हजारीबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने कहा कि हजारीबाग वीरों की भूमि रही है। स्वतंत्रता के संघर्ष से लेकर स्वतंत्र भारत के आंदोलनों में हजारीबाग की भूमिका रही है। उन्होंने 100 करोड़ निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सिनेसन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद की पत्नी से 18 लाख की ठगी

दीपक प्रकाश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए। पहले सूत्र के तहत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना, पीडीएस के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन समेत अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के बीच प्रचार प्रसार व जरूरतमंद को लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का भाव है। वहीं दूसरी सूत्र स्वरूप कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेवारी है। वहीं तीसरे सूत्र के रूप में कहा कि हेमन्त सरकार में प्रदेश की स्थिति भयावह हो चुका है। प्रदेश विनाश के रास्ते आगे बढ़ रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। । हेमन्त सरकार ने 21 महीने में भारत का सबसे निकम्मी सरकार बन गई है। 21 महीने में 3127 महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या में रिकार्ड बना रही है। बलात्कारियों को संरक्षण देने का कार्य हेमन्त सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखलाकर सत्ता में आई हेमन्त सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाना है।
11 वे नेशनल जूनियर वीमेन चैंपियनशिप में केरल को झारखण्ड की बेटियों ने दी पटकनी 10-0 से हराया, खता तक खोलने का नहीं दिया गया मौका।
हेमन्त सरकार के संरक्षण में हो रहा है धर्मांतरण व खनिज संपदा की लूट

श्री प्रकाश ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई हेमन्त सरकार की पोल खुल गयी है। 2021 नियुक्ति वर्ष का वादा, बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने, के वादे कर सत्ता में आई किन्तु काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार नई नियुक्ति तो नहीं कर पाई उल्टा सहायक पुलिसकर्मियों की नौकरी छिनने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के संरक्षण में खनिज संपदा की लूट मची है। परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार में लूट मची है। नियोजन नीति के तहत भाषायी विवाद पैदा किया जा रहा है। हेमन्त सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे इस सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करें। स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएं।

सहमति बनाकर भाजपा लड़ेगी पंचायत चुनाव

श्री प्रकाश ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। भाजपा के संघर्ष से झुककर सरकार को पंचायत चुनाव का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हो कर चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी।

इससे पूर्व नगर भवन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तश्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुवात की। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद दीपक प्रकाश को जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने अंगवस्त्र देकर, बुके देकर, पगड़ी पहनाकर, तलवार भेंट कर, किसान मोर्चा द्वारा सांकेतिक हल देकर व 31 केजी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष व मांडू विधायक जेपी पटेल, पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा, यदुनाथ पांडेय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, लोकनाथ महतो, जानकी यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, रौशनी तिर्की, सुशीला देवी, टुन्नू गोप को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बटेश्वर मेहता, जानकी यादव, लोकनाथ महतो,मनोज यादव, यदुनाथ पांडेय, मनीष जायसवाल, बालमुकुंद सहाय, और जेपी पटेल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण व भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

हजारीबाग आने के क्रम में विभिन्न स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के हजारीबाग प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मांडू में विधायक जेपी पटेल के नेतृत्व में फूल माला के साथ स्वागत किया।
चरही चौक पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। डेमोटांड़ में से सांस्कृतिक तरीके से ढोल तासे के साथ स्वागत किया गया। मुकुंदगंज चौक पर छितिज अस्पताल के पास भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में बस स्टैंड के समक्ष दीपक प्रकाश ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via