girls

300 Cr.:- रुपये से राज्य की लड़कियों का होगा डेवलपमेंट,19 साल की उम्र तक की लड़कियों को मिलेंगे 40 हजार रुपये, जानें गर्ल्स कैसे और कब उठा सकती हैं इसका लाभ

300 Cr.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा  चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड की लड़कियों को बाल विवाह से बचाने और उनकी शिक्षा पूरी कराने के लिए सरकार इस वित्तीय वर्ष 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने इस बात की घोषणा की है। ये तीन सौ करोड़ रुपये क्लास आठ में पढ़ने वाली लड़कियों से लेकर 19 साल तक की लड़कियों को दिया जाएगा। यह राशि देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले के नाम से शुरू हुई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत दी जाएगी।
कैसे ले सकती हैं इसका लाभ
इस योजना लाभ क्लास आठ से लेकर 19 साल तक की लड़कियां ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। लड़कियां इसके लिए तीन तरह से आवेदन कर सकती हैं। पहले तरीके के मुताबिक क्लास आठ से 12वीं तक में पढ़ने वाली लड़कियां अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। दूसरे तरीके के अनुसार जहां वे रहती हैं, वहां के नजदीकी आंगनबाड़ी सेंटर में भी जा कर आवेदन कर सकती हैं। तीसरे तरीके के तहत वे अपनी पात्रता के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं। अगर इस योजना की डिटेल में जानकारी लेनी हो तो वेबसाइट jharkhand.gov.in से जानकारी ली जा सकती है।
इस उम्र में मिलेगा एकमुश्त 20 हजार रुपये
इस योजना के मुताबिक छात्राओं को चार कैटेगरी में राशि मिलेगी। आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को 25 सौ रुपये मिलेंगे। वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को प्रति छात्रा 5000-5000 रुपये दिये जाएंगे। 18 से 19 वर्ष आयु की छात्राओं को राज्य सरकार एकमुश्त अनुदान 20,000 रुपये देगी।
अब जानिए सरकार का टारगेट
राज्य की लड़कियों के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। सरकार ने राज्य की नौ लाख छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में छह लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल रहा है। इस योजना का मूल उद्देश्य राज्य से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करते हुए महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को बढ़ावा देना है।
जानिए कितनी मिलेगी राशि

  • क्लास आठ में प्रति छात्राओं को 2500 रुपये मिलेंगे।
  • क्लास नौ में दाखिला लेने पर प्रति छात्रा 2500 रुपये मिलेंगे।
  • क्लास 10वीं, 11वीं और 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को प्रति छात्रा 5000-5000 रुपये मिलेंगे।
  • 18 से 19 वर्ष आयु की छात्राओं को राज्य सरकार एकमुश्त अनुदान 20,000 रुपये देगी।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via