4G

बिरसा मुंडा जेल में लगाएगा 4G जैमर 13 करोड़ खर्च का अनुमान, बंद होंगे जेलों से धमकी भरे कॉल्स

जेल के अंदर अब मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जेल प्रशासन ने 4G जैमर लगाने की तैयारी कर ली है। जल्द ही इसकी कवायद शुरू कर दी जाएगी। पूर्व में जेलों में 2जी जैमर होने की वजह से मोबाइल इस्तेमाल के मामले सामने आते रहे हैं। इसको देखते हुए फोर जी जैमर लगाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। रांची के बिरस जेल में फोर जी जैमर की टेस्टिंग भी की गयी है जिसमे करीब 13 करोड़ खर्च होने का अनुमान आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विभाग ने इसके बाद हजरीबाग और पलामू के जेल में भी फोर जी जैमर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर कंपनी से रेट भी माँगा गया गया है। जल्द ही डील फाइनल होने की संभावना है। जिसके बाद से रांची के बिरसा मुंडा जेल पूरी तरह से जैमर से लैस होगा और किसी भी तरह की फ़ोन कॉल उसके बाद जेल परिसर से नहीं हो सकेगी।

इसके साथ साथ जेल के चारदीवारी पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग भी की गयी जिससे लागर कोई कैदी जेल से भागने की कोशिश करेगा तो उसे भिजली के करंट के झटके लगेंगे। साथ साथ पुरे जेल परिसर को cctv कैमरों से लैस किया जायेगा

इससे पहले भी जिले में मोबाइल के उपयोग को  देखते हुए  जेल अधीक्षक व जेलर पर भी जेल के भीतर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई  थी।  जानकारी के मुताबिक  जेल कर्मियों व अधिकारियों को अंदर जाने से पहले अपना मोबाइल सुरक्षाकर्मियों के पास जमा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें जेल के भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Share via
Share via