बोलेरो वाहन से 5 प्रतिबंधित मवेशी बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार

बोलेरो वाहन से 5 प्रतिबंधित मवेशी बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात एक बोलेरो वाहन से पांच प्रतिबंधित मवेशियों को बरामद किया और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सिमडेगा एसपी एम. अर्शी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस द्वारा खूंटीटोली के समीप चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बीरू के समीप वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसकी पहचान सिसई थाना क्षेत्र निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई। वाहन से पांच प्रतिबंधित मवेशी बरामद किए गए।

पुलिस ने बोलेरो वाहन और मवेशियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फरार दूसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now