जमशेदपुर में लूट और डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट, छिनतई और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सिटी एसपी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लूट, छिनतई और डकैती की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और इन अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए सदस्यों के पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
सिटी एसपी ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से अपराध को अंजाम देता था और इसके निशाने पर मुख्य रूप से शहर के व्यस्त इलाके और राहगीर थे। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

















