सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर रांची से जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी.

सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर रांची से जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी.

Share
Link copied

रांची के सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मिलकर रांची से यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी। सांसद ने बताया झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। और यह बहुत ही अच्छी बात है कि देश के पर्यटन को नई गति देने के लिए भारतीय रेल भी प्रमुख भूमिका निभा रही है इसी कड़ी में यहां विस्टा डोम कोच वाली ट्रेन का परिचालन इस दिशा में बिल्कुल अभिनव प्रयोग है, जो भारतीय पर्यटन को नई गति प्रदान कर रहा है।

झारखण्ड में पर्यटन की अपार सम्भावनाएँ हैं और यहाँ विस्टा डोम कोच वाली ट्रेनों का परिचालन न सिर्फ पर्यटन बल्कि रेलवे के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध होगा। हटिया – राउरकेला, रांची – टोरी, रांची – टाटानगर और रांची – बोकारो जैसे रेलमार्गों के लिए विस्टा डोम कोच वाली ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव पहले ही रांची डिवीजन से दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को भेजा जा चुका है। परन्तु आज तक इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त पतरातू से बरकाकाना या टोरी के माध्यम से अतिरिक्त मार्ग को भी पतरातू डैम जैसे क्षेत्र को पर्यटकों के आकर्षण से जोड़ने की योजना बनाई जा सकती है। इस दिशा में स्थानीय रेल प्रशासन से प्रस्ताव मंगवा कर कार्य किए जाने की आवश्यकता है ताकि पर्यटकों को आने जाने की सुविधा मिल सके

इसके अतिरिक्त आपका ध्यान राँची से देश के विभिन्न भागों के लिए ट्रेन परिचालन पुनः आरम्भ कराने की ओर आकृष्ट कराना चाहूँगा। देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान इन ट्रेनों का परिचालन बन्द हुआ था। अब जब स्थित धीरे धीरे सामान्य हो रही है तो ऐसे में इन ट्रेनों का परिचालन जनहित में शुरु करना आवश्यक है।

12877 रांची – नई दिल्ली गरीबरथ
22837 हटिया – एर्नाकुलम
22846 हटिया – पुणे
18605 रांची – जयनगर
18635 रांची – सासाराम
15661 रांची – कामाख्या
18603 रांची – भागलपुर
18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस
18631 रांची – अजमेर शरीफ
18640 रांची – आरा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow