IMG 20210125 WA0034

बिरहोरो के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

खलारी : मैकलुस्कीगंज में एन के एरिया के मयूरी महिला मंडल डकरा के सहयोग से बिरहोरो के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डाक्टर सायन्ती साहा और डाक्टर निराला के द्वारा 96 से अधिक बिरहोरो का जाँच कर उनको दवाइया उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। इसके बाद बिरहोरो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। मयूरी महिला मंडल की अध्यक्ष इन्दु कुमारी ने बताया कि मयूरी महिला मंडल महिलाओं की उत्थान को लेकर तथा बिरहोर जाति के लोगों को जो आज विलुप्त के कागार में है उन्हें हमारे समुह के द्वारा इस कैम्प के माध्यम से बिरहोरो के स्वास्थ्य हेतु जाँच कर दवाओं का वितरण किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद बिरहोरो की बस्तीयो में सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई बिरहोर की बस्ती में साफ सफाई कर सफाई अभियान भी चलाया गया। मौके पर उपस्थित लपरा मुखिया पुतूल देवी ने कहा मैकलुस्कीगंज मे मयूरी महिला मंडल के सहयोग पहले भी कई सराहनीय कार्य किया गया है । मौके पर उपस्थित महिला समुह की सचिव शिखा ग्रीन, अनुराधा सिग्गा, रेखा महतो, मंजू पाठक, दीपशिखा, जूही ,वार्ड सदस्य अनिता देवी, राय,मंजरी उमा, फुलमणी देवी, शुशान्ति देवी,सरिता देवी चांदनी देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via