हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक.

हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक.

Share
Link copied

देवघर : आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय परिसर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सभी से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि आज से पूरे एक माह तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 18.01.2021 से 17.02.2021 तक किया जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा की लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना। आगे उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटना के वजह से होने वाली क्षति एक ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सावधान होकर वाहन चालन करें और सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का अक्षरशः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों यथा-सड़क के बाँयी ओर चलना, शराब पीकर या फोन पर बात करते हुए गाड़ी न चलाना, हेलमेट का प्रयोग करना, अचानक से यू-टर्न न करना, रैश ड्राईविंग न करना, ओवर टेक न करना आदि नियमों की लोगों को जानकारी देने हेतु एक माह तक सघन जांच अभियान भी चलाया जाएगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, वैसे-वैसे वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों का सही ढंग से पालन किया जाय। वहीं उन्होंने कहा कि यद्यपि सड़कों का चैड़ीकरण, रोड डिभाइडर, स्पीड ब्रेकर एवं पथ प्रदर्शक साईनेज के अधिष्ठापन आदि कार्य करायें जा रहे हैं, फिर भी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसका सिर्फ एक हीं कारण हो सकता है और वह है लोगों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करना।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान के साथ रोड सेफ्टी की दिलाई गयी शपथ
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलब्यूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशालदीप खलखो एवं उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों व आम जनमानस द्वारा हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा की शपथ ली गयी।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे परिवहन कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों के साथ आई0टी0 मैनेजर, सड़क सुरक्षा श्री रविश कुमार गुप्ता, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, सदस्य, पी आई यू सदस्य, कार्यालय कर्मी एवं अन्य उपस्थित थें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow