20210203 193248

इलाज के दौरान मौत के बाद अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक अधेड़ व्यक्ति के इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों नें जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि गलत इलाज के बाद मौत हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छोटा गोविंदपुर निवासी देव शरण शर्मा उम्र लगभग 50 वर्षीय का इलाज के लिए परिजनों ने कल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, मरीज को जब अस्पताल लाया गया था तब मरीज लगभग स्वस्थ थे उन्हें केवल मूत्र क्रिया में परेशानी थी। इलाज़ के दौरान डॉक्टर ने आज एक इंजेक्शन दिया उसके बाद उनकी मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद परिजनो में अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल में इलाज इलाज़ किये जानें का आरोप लगाया। गौरतलब है कि एमजीएम में आये दिन हंगामा होता रहा है। फ़िलहाल इस मौत के बाद जांच की बात कही जा रही है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मौत का कारण क्या रहा।

Share via
Share via