20210203 201938

रांची स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे से छेड़छाड़ कर रही राज्य सरकार : दीपक प्रकाश.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र भी सौंपा,जिसमे उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी के निर्धारित उपबंधों में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के खिलाफ परिवर्तनों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के साथ माननीय मंत्री से मिलने में रांची की मेयर आशा लकड़ा भी शामिल थी। श्री प्रकाश ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके प्रस्तावित क्षेत्र की 8% भूमि पर लोक कल्याण से संबंधित निर्माण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इसमे नियम विरुद्ध बदलाव करने जा रही है।

श्री प्रकाश ने कहा कि भारत युवाओं का देश है।और आज के युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाना कौशल विकास केंद्र का उद्देश्य है। केंद्र सरकार ने लोककल्याण की दृष्टि से स्मार्टसिटी के भीतर कौशल विकास केंद्र और कन्वेंशन सेंटर निर्माण की स्वीकृति दी है जिसमे राज्य सरकार बदलाव कर रही जो नियमो का घोर उल्लंघन है ।

श्री प्रकाश ने कहा कि सरकार युवाओं के विकास से संबंधित निर्माण की जगह आवास बनाना चाहती है जबकि राज्य सरकार के पास अतिरिक्त 245 एकड़ भूमि उपलब्ध है। श्री प्रकाश ने केंद्रीय आवास मंत्री से झारखंड सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी में किये जा रहे नियम विरुद्ध बदलाव पर रोक लगाने की मांग की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी जी से रांची पुणे के बीच हवाई सेवा प्रारम्भ कराने की मांग की।

Share via
Share via