हेमंत मंत्रिमंडल का कल हो सकता है विस्तार, दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हाफिज बन सकते हैं मंत्री.

हेमंत मंत्रिमंडल का कल हो सकता है विस्तार, दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हाफिज बन सकते हैं मंत्री.

Share
Link copied

राँची : झारखंड में सत्ता के गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिवंगत हाजी हुसैन के पुत्र को झारखंड सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। खबर है कि कल यानी शुक्रवार को हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी चल रही है। और मंत्री पद के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू हो गई है।

खबर है कि हेमंत सरकार में मंत्री रहे दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हाफिज अंसारी को मंत्री बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि हाजी हुसैन अंसारी का निधन कुछ महीने पहले हो गया था। हाजी हुसैन मधुपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे।सूत्रों की मानें तो राजभवन में कल दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण होगा.

मंत्री पद के लिए गांडेय विधायक सरफराज अहमद और कोल्हान क्षेत्र से निरल पूर्ति के नाम की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन फिलहाल इनमें से किसी के नाम की अभी कोई आधिकारिक पुष्ठि नहीं हुई है। अगर दिवंगत हाजी हुसैैन के पुत्र मंत्री पद की शपथ लेते हैं तो संवैधानिक बाध्यताओं के अनुसार छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी।

गौरतलब है कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद मधुपुर सीट पर उपचुनाव होना है। संभावना है कि निर्वाचन आयोग जल्द ही इस सीट पर चुनाव की घोषणा करेगा, ऐसी स्थिति में दिवंगत हाजी हुसैन के पुत्र हाफिज अंसारी का इस सीट से झामुमो प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow