शहीद नौसेना जवान सूरज दुबे का पार्थिव शरीर राँची पहुंचा.
राँची : झारखंड के पलामू जिले के नौसेना के अधिकारी सूरज दुबे की चेन्नई एयरपोर्ट से अपहरण के बाद महाराष्ट्र के पालघर से जली हुई अवस्था में बरामदगी के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार देर शाम सूरज दुबे के पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ सेना के अधिकारियों,और जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान सेना के उच्च अधिकारी और पाकी विधानसभा विधायक शशिभूषण मेहता और परिजन एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के द्वारा सीधे पलामू के लिए रवाना किया गया। परिजनों के साथ साथ सेना के भी कुछ अधिकारी पलामू के लिए रवाना हुए हैं। परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है। मौके पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जवान की शहादत पर दुख जाहिर किया।

















