20210217 195733

महानंद साहु हत्या कांड के दो और शूटर पिस्तौल व गोली सहित गिरफ्तार.

सिमडेगा : लाह महुआ व्यवसाई महानंद साहु हत्या कांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी और दो शूटर पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने कहां कि जिले के चर्चित लाह महुआ व्यवसाई महानंद साहु हत्या कांड मामले में छापामारी के दौरान डीएसपी मुख्यालय सहदेव साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो और शूटरों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाॅमस लुगुन और विकास लुगुन नामक अपराधियों को एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल सेट ,एक बाइक भी बरामद किया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि विगत दो दिसंबर को रेंगारिह थाना क्षेत्र के कोनपाला बाजार में दिन दहाडे भाजपा नेता सह लाह महुआ व्यवसायी महानंद साहु को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामला संवेदनशील बन गया था। पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए व्यवसायी व जिले वासियों में कानून पर आस्था व विश्वास बनाए रखने में कामयाबी पाई थी। पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने मामले के उदभेदन के लिए एक एसआईटी टीम गठित की थी। अंनुसधान के दौरान पुलिस जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई व्यावसायिक स्पर्धा के कारण शहर के संलडेगा चौक के प्रसिद्ध लाह महुआ व्यवसाई सुन्नीलाल प्रसाद ने अपने स्टाफ मंजीत बडाईक की मदद से प्रोफेशनल सुटर को दो लाख रूपये की सुपारी देकर महानंद साहु की हत्या करवाई।

पुलिस ने सुन्नी लाल समेत पांच लोगों को विगत 29 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। साथ ही मामले का अनुसंधान आगे बढ़ाते हुए अन्य अपराधियों की तलाश में थी। इसी क्रम में बुधवार को दो शूटर भी पुलिस ने जेल भेजा। उन्होंने बताया कि इनमें से विकास लुगुन पूर्व में भी बाइक चोरी मामले में जेल जा चुका है। पुलिस कप्तान ने कहा कि कांड का अंनुसधान जारी है। इसमें आगे कुछ और गिरफ्तारी हो सकती है।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via