20210223 202610

बडी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया गया.

मैकलुस्कीगंज : खलारी थाना क्षेत्र के जेहलीटांड से खलारी पुलिस के द्वारा छापामारी कर बडी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया। खलारी डी एसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में जेहलीटांड खदान के समीप छापामारी कर नया धौडा निवासी मोहम्मद इम्तियाज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहम्मद इम्तियाज के पास से सात पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया। खलारी पुलिस द्वारा इस संबंध मे काण्ड संख्या 18/2021 धारा 272/223 भा दा वि एवं 47 ( A ) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मोहम्मद इम्तियाज के पास से पुलिस ने सात पापियों में दो सौ सत्तर बोतलें जब्त करने के बाद मोहम्मद इम्तियाज को जेल भेज दिया गया।

नकली शराब के कारोबार में शामिल अन्य अभियुक्तों के धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। इस छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, खलारी थाना प्रभारी अहमद अली, पु अ नि अनिल कुमार पंडित, पु .अ .नि छाया किष्कु, पु.अ.नि गंगा प्रसाद यादव, स. अ .नि .सहदेव महतो, भगवान पासवान, विष्णु देव यादव, ब्रजेश महतो, विनोद उराव, शामिल थे।

खलारी, मो मुमताज

Share via
Share via