1 वर्ष बाद एक्वा वर्ल्ड सैलानियों के लिए खुला.

1 वर्ष बाद एक्वा वर्ल्ड सैलानियों के लिए खुला.

राँची : लॉकडाउन के समय से लगभग 1 वर्षों से बंद बच्चों का पसंदीदा पर्यटन स्थल एक्वावर्ल्ड (मछलीघर) आज से दर्शकों के लिए खुल गया।आज एक समारोह में एक्वा वर्ल्ड ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा शाहदेव ने गुब्बारे उड़ाकर परिसर को आम लोगों के लिये प्रारम्भ किया। इस अवसर पर एक्वावर्ल्ड के निदेशक सत्य प्रकाश चंदेल,सुमित रूंगटा, धीरज कुमार, संतोष , गोपाल शाह देव शुभोजीत, विजय मोहन झा,नीरज सिंह,आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निदेशक सत्यप्रकाश चंदेल ने बताया की मछलीघर को बिल्कुल नए गेट अप के साथ रांची की जनता के लिए खोला गया है। बाहर से नई मछलियां मंगाई गई है।इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी उपलब्ध रहेंगे। सत्य प्रकाश ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। मेन एंट्री पर ही लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।गेट पर ही सैनिटाइजर मशीन भी लगाया गया है। बिना मास्क के आने वाले लोगों के लिए प्रबंधन मास्क भी उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले हफ्ता 1 मार्च से 7 मार्च तक 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रहेगा। आज इस अवसर पर पूरे परिसर की आकर्षक सज्जा की गई थी।सभी स्टाफ मास्क और शील्ड पहनकर तैनात थे। हर 4 घंटे के बाद सभी झूलों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now