जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की हुई बैठक.

जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की हुई बैठक.

राँची : जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आज दिनांक 02 मार्च 2021 को रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित की गई। उपायुक्त सह अनुकंपा समिति के अध्यक्ष श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, अपर समाहर्त्ता, उप समाहर्त्ता ज़िला स्थापना, प्रभारी उप समाहर्त्ता, जिला सामान्य शाखा, रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, राज्यकर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो, रांची, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, रांची एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में सामान्य एवं चौकीदार के आश्रितों के अभ्यावेदन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 18 मामलों की समीक्षा की गयी, जिनमें चौकीदार के 3 मामलों को समिति द्वारा स्वीकृति दी गयी, जबकि सामान्य के 05 मामलों को स्वीकृति दी गई। समिति ने शेष त्रुटिपूर्ण मामलों में आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का निदेश दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now